raisen me ghumne ki jagah top 5 | raisen me ghumne ki jagah hindi

By Sonu Meena

Date:

137 views

raisen me ghumne ki jagah

raisen me ghumne ki jagah > रायसेन मध्य प्रदेश का एक प्रमुख जिला है, जो जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा जिला माना जाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भी रायसेन काफी विस्तृत है। यहां आपको कई धार्मिक, ऐतिहासिक स्थल मिलेंगे, जहाँ आप घूम सकते हैं। रायसेन किला, जो रायसेन शहर के भीतर स्थित है, से आप पूरे रायसेन का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी रायसेन का महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि यहां चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इसके अलावा, रायसेन जिले में धान की सबसे बड़ी मंडी है, जहाँ हर साल लाखों किसान अपनी फसल बेचने आते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

1. रायसेन किला – raisen me ghumne ki jagah

रायसेन का किला रायसेन शहर के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है, जहाँ से आप पूरे रायसेन का नज़ारा देख सकते हैं। यह किला काफी प्राचीन माना जाता है और इसका निर्माण राजा राय सिंह द्वारा किया गया था, जिसके नाम पर इसका नाम रायसेन पड़ा। कहा जाता है कि राजा के पास एक पारस पत्थर था, और जब सतपुड़ा पर हमला हुआ, तो उसने उसे पटरी बावड़ी में फेंक दिया।

इसके बाद कई इतिहासकारों ने उस पारस पत्थर को खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। रायसेन का किला आज भी कई इतिहासों को अपने में समेटे हुए है। हालांकि, यह किला काफी हद तक खंडहर में तब्दील हो चुका है, लेकिन सरकार इसे पुनर्स्थापित करने का काम कर रही है। यदि आप रायसेन आते हैं, तो रायसेन का किला देखना न भूलें। यहां एक शंकर भगवान का मंदिर भी है, जिसे सोमेश्वर महादेव कहते हैं, और हर साल शिवरात्रि के मौके पर यहां बड़ा मेला आयोजित किया जाता है। अगर आप शिवरात्रि पर जाते हैं, तो आपको यहां बहुत मजा आएगा।

2. सांची स्तूप  – raisen me ghumne ki jagah

सांची का स्तूप राजन से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है। यह स्तूप बौद्ध धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां भगवान बुद्ध का एक मंदिर भी है। सांची के स्तूप बौद्ध अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है, जहाँ लाखों की संख्या में बौद्ध भक्त आते हैं। यदि आप रायसेन जाते हैं, तो सांची अवश्य जाएं। इन स्तूपों का निर्माण सम्राट अशोक ने कराया था। यहां हर साल एक मेला लगता है,

जो दिसंबर के महीने में आयोजित किया जाता है। इस स्तूप में घूमने के लिए आपको ₹50 का टिकट खरीदना होगा, लेकिन अगर आप मेले के दौरान जाते हैं, तो आप निशुल्क प्रवेश पा सकते हैं, क्योंकि उस समय किसी भी स्थान पर घूमने के लिए कोई चार्ज नहीं लगता।

3. Udayagiri Caves – raisen me ghumne ki jagah

उदयगिरि की गुफाएं रायसेन से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहाँ कुल 20 गुफाएं बनी हुई हैं। इन गुफाओं में भगवान की कई मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जिनमें से कुछ बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। यदि आप गुफा नंबर पांच में जाते हैं, तो वहां आपको भगवान विष्णु के 12 अवतार की मूर्ति देखने को मिलेगी।

इसके अलावा, अन्य गुफाओं में भी विभिन्न मूर्तियां देखने को मिलेंगी। ये गुफाएं बेहद खूबसूरत हैं और पहाड़ पर स्थित हैं, जिससे आप आसपास के अद्भुत नज़ारे का आनंद ले सकते हैं। यदि आप यहां आते हैं, तो आपका अनुभव बहुत अच्छा होने वाला है।

4. भोजपुर मंदिर – raisen me ghumne ki jagah

भोजपुर का मंदिर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित एक प्राचीन मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में एक बड़ा शिवलिंग है, जिसका निर्माण 11वीं शताब्दी में भोज राजा द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर पूरी तरह से पत्थर से बना हुआ है। यदि आप इस मंदिर में जाते हैं, तो आपका अनुभव बहुत अच्छा रहेगा। सावन के महीने में यहां लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित है,

और इसके एक तरफ घने जंगल हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। भोजपुर का मंदिर रायसेन से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है, और आप यहां सड़क द्वारा भी पहुँच सकते हैं। इस मंदिर का एक विशेष धार्मिक महत्व है, और कहा जाता है कि प्राचीन काल में जब 6 महीने तक रात हुई थी, तब इस मंदिर का निर्माण हुआ था। एक रोचक बात यह है कि इतने बड़े-बड़े पत्थरों को मंदिर में लाने का कार्य कैसे हुआ, यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

5. खंडेरा माता मंदिर – raisen me ghumne ki jagah

खंडेरा माता मंदिर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से केवल 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां माता रानी की पूजा की जाती है, और नवरात्रि के दौरान यहां हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यदि आप रायसेन जाते हैं, तो आपको यह मंदिर अवश्य देखना चाहिए। आप यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। खंडेला माता का नाम रायसेन के आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध है,

और लोग यहां दर्शन के लिए नियमित रूप से आते हैं। इस स्थान पर आपको एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा, जो आपको बहुत पसंद आएगा। यहां का वातावरण बहुत शांत है, और आप मोटरसाइकिल या बस से आसानी से पहुंच सकते हैं।

raisen me ghumne ki jagah final word

दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने रायसेन जिले की कुछ बेहतरीन घूमने योग्य जगहों के बारे में जानकारी शेयर की है। यदि आपको हमारा लिखा हुआ आर्टिकल पसंद आया है और इससे आपको रायसेन में घूमने के लिए जगहों का पता चल गया है, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आप इसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी साझा कर सकते हैं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा। धन्यवाद!

Sonu Meena

Hello friends, my name is Manoj Meena. I am a BA final year student. I like writing biographies because most of the information about anyone is not available in Hindi. That is why I collect most of the information and write biographies about popular people. You can also follow me on Instagram and Facebook.

Leave a Comment